© Neeraj Kumar Gurjar, Advocate | All Rights Reserved
कोई मतदाता नहीं मिला
अधिवक्ताओं की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। आपका विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं बार काउन्सिल ऑफ राजस्थान के आगामी चुनाव में सदस्य पद का प्रत्याशी हूँ । आपसे विनम्र निवेदन है कि मुझे प्रथम / उच्चतम वरीयता का मत एवं समर्थन प्रदान करें। मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।
— Neeraj Kumar Gurjar, Advocateमैं निम्न प्राथमिकताओं के साथ आपके समक्ष उपस्थित हूँ
युवा अधिवक्ताओं के लिये बेरोजगार भत्ते के रूप में पाँच वर्ष तक प्रतिमाह 10000/- रु दिलाने का प्रयास।
अधिवक्ताओं हेतु प्रभावी कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार।
बार काउंसिल की कार्यप्रणाली को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना।
अधिवक्ताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ प्रबंध।
बार काउंसिल की सम्पूर्ण व्यवस्था को पूर्ण डिजिटल बनाना।
अधिवक्ताओं की पेंशन योजना की प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाना।
अधिवक्ता परिवार के लिए बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कराने का प्रयास।
न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं हेतु सुव्यवस्थित चैंबर व्यवस्था सुनिश्चित करना।
जिला स्तर पर बार काउंसिल की शाखाओं की स्थापना सुनिश्चित करना।
अधिवक्ताओं के लिये अधिवक्ता सुरक्षा कानून में महत्वपूर्ण बदलाव कर सुरक्षित कानून लागू करवाना।
महिला अधिवक्ताओं के लिये अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय की अलग व्यवस्था सुनिश्चित करवाना।
युवा अधिवक्ताओं के लिए बेसिक व ऑनलाइन क्लास के माध्यम से विधि ज्ञान और RJS/APO तैयारी।
मैं, नीरज कुमार गुर्जर (एडवोकेट), आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के साथ इन लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हूँ।
यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज की सामूहिक आवाज का प्रतिनिधित्व है। आपका प्रत्येक मत मेरे लिए उत्तरदायित्व का प्रतीक होगा।
अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में मुझे “सदस्य पद” हेतु प्रथम वरीयता का मत दें।
सादर धन्यवाद।
चैम्बर नं:- 97 (II फ्लोर), राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (राज.) हाउस नं., 15, आम्रपाली एनक्लेव, डांगियावास रोड, न्यू हाई कोर्ट के पास, झालामंड, जोधपुर (राज.), 342005
Monday – Saturday
10:00 AM – 6:00 PM
(Urgent consultations by appointment)
© Neeraj Kumar Gurjar, Advocate | All Rights Reserved
A personal portfolio website is your digital resume—a place to showcase your work, skills, and achievements.